Bihar News: जी-20 सफलता पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार से मिले मनिष पंकज मिश्रा

Bihar News: गया। जी-20 की सफलता से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने महान स्वतंत्रता सेनानी स्व सखीचंद राम के आवास तेलबीघा रंग बहादुर रोड पर जाकर भाजपा गया जिला के नेता मनीष पंकज उर्फ मनीष मिश्रा,के द्वारा स्व सखीचंद राम के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके पुत्र महेंद्र प्रसाद गुप्ता अंगवस्त्र,फूलो का गुलदस्ता एवं विष्णु चरण चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनीष पंकज उर्फ मनीष मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर ने कहा कि सखीचंद राम महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हुए कोतवाली थाना के पास पुलिस से संघर्ष करते समय गिरफ्तार कर लिया गया था। आज वैसे स्वतंत्रता सेनानी को नमन करने का अवसर प्रदान हुआ।

उनके पुत्रों से मिलकर खुशी हुआ भारतीय जनता पार्टी गया शहर के स्वतंत्रता सेनानी निवास करने वाले लोगो से मिलकर सम्मानित करते रहेगें।इस कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पाण्डेय, धीरज रौनीयार,भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा मीडिया प्रभारी अशोक प्रसाद भारती,राणा रंजीत सिंह,संजय यादव, महेश यादव, नमामि गंगे के सह संयोजक धनंजय पांडेय,बबलू कुमार,कुंदन सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित हुए।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080230
Users Today : 25
Users Yesterday : 45