Poor Electricity System In Khagaria: विद्युत विभाग की मनमानी के कारण ही विद्युत सेवा है लचर

विद्युत की लचर व्यवस्था से जनप्रतिनिधियों में है आक्रोश

Poor Electricity System In Khagaria:मानसी /खगड़िया:नगर पंचायत मानसी एवं प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में एक सप्ताह से विद्युत की लचर व्यवस्था को लेकर शनिवार को नगर जनप्रतिनिधि की बैठक आयोजित की गई।बैठक में शामिल नगर के उपसभापति पप्पू कुमार सुमन ने कहा कि विद्युत विभाग के पदाधिकारी की मनमानी के कारण ही आज पूरे क्षेत्र में विद्युत की लचर व्यवस्था है लगभग एक सप्ताह से विद्युत सेवा दयनीय स्थिति में है।

फोटो:विद्युत की लचर व्यवस्था को लेकर बैठक करते नगर उपसभापति पप्पू सुमन एवं वार्ड पार्षद

 

अगर समय रहते पदाधिकारी व्यवस्था को दुरुस्त कर लेते तो आज यह स्थिति नहीं होती।हल्की बारिश हो या हल्की हवा चले या तेज बारिश हो विद्युत पूरे क्षेत्र में आंख मिचौनी का काम शुरू हो जाती है।जिसका खमियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है।एक तो बिजली बिल से उपभोक्ता परेशान है दूसरी तरफ विद्युत की लचर व्यवस्था उपभोक्ताओं को आक्रोशित होने पर विवश कर रही है।

मानसी, रेलवे और मटिहानी तीनों फीडर की स्थिति दयनीय है। समय रहते पेड़ की कटाई छटाई होती तो यह स्थिति नहीं होती।विद्युत पदाधिकारी की मनमानी उपभोक्ताओं को खामियाजा उठाना पड़ रहा है।अगर समय रहते इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो 

पदाधिकारी के विरुद्ध आंदोलन किया जाएगा।वार्ड पार्षद डेविड कुमार,रंजीत कुमार, संजीत कुमार, मनीष कुमार, अखिलेश राज,रवि कुमार,पांडव कुमार, सनमुन कुमार,पप्पू कुमार पटेल ने कहा कि बिजली विभाग के पदाधिकारी से विद्युत संबंधित किसी भी समस्या को लेकर जब फोन करते हैं तो फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझते हैं।विभाग कर्मी बिजली ठीक करने को लेकर पैसे मांगे जाते हैं पैसे देने के बाद ही वह खंभा पर चढ़ते हैं तब जाकर बिजली ठीक करते हैं।

बिजली की लचर व्यवस्था समय रहते अगर दुरुस्त नहीं होती है तो सभी जनप्रतिनिधि आंदोलन कर पदाधिकारी के विरुद्ध आवाज बुलंद की जाएगी।मौके पर जाप नगर अध्यक्ष चंदन कुमार रजक,रूपेश कुमार, अंकित कुमार, गुनेश्वर यादव, पिंटू कुमार आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट – प्रभु जी, दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083019
Users Today : 41
Users Yesterday : 91