Rajasthan Breaking News: मतदान के दिन 25 नवंबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Rajasthan Breaking News , जयपुर । जयपुर जिले में मतदान के दिन 25 नवंबर 2023 को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेश की अनुपालना में जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

उन्होंने कहा कि जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र स्थित कार्यालयों में पराक्रम्य लिखित अधिनियम, 1881 के तहत अवकाश रहेगा। वहीं, श्रम विभाग ने अपने एक आदेश के तहत जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्र स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में कार्यरत कामगारों को मतदान दिवस का सवैतनिक अवकाश घोषित किया है। साथ ही ऐसे कामगार, जो जिले की विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पंजीकृत है, परन्तु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर कार्यरत हैं, उन्हें अपने मतदान क्षेत्र में मतदान के लिए मतदान के दिन का सवैतनिक अवकाश देय होगा।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083209
Users Today : 28
Users Yesterday : 36