Road accident in Bihar: भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, एनएच पर तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा

Road accident in Bihar, बेगूसराय: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तर का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां दो अलग सडड़क हादसों में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना साहेबपुर कमाल और बलिया थाना इलाके के एनएच 31 की है।

साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 3 स्थित बाबूराही गांव निवासी बुटाई यादव की 65 वर्षीय पत्नी दरेस देवी की मौत सड़क पार करने के दौरान ट्रक की ठोकर से हो गई। परिजनों ने बताया कि दरेस देवी बेगूसराय से इलाज़ कराकर घर लौटने के लिए कुरहा बाजार जानें के लिए हाइवे पार कर रही थी, तभी अज्ञात ट्रक ने उन्हे रौंद डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं दूसरी घटना में बलिया थाना अन्तर्गत वार्ड संख्या 2 के सदानंदपुर गांव निवासी महेंद्र दास की मौत दो बाइक की टक्कर में हो गई है। बताया जा रहा है कि महेंद्र दास बड़ी बलिया स्थित हाईस्कूल से बुधवार की शाम घर जा रहा था तभी सदानंदपुर ढाला स्थित हाइवे पर बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077488
Users Today : 16
Users Yesterday : 42