Bihar News: हथियार का भय दिखाकर SBI के सीएसपी संचालक से 2.45 लाख की लूट

Bihar News, सिवान। बिहार के सिवान में बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बंसवारी समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने एसबीआई के सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर दो लाख 45 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया।

लूट के बाद बदमाश हथियार का भय दिखाते हुए फरार हो गए। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब सीएसपी संचालक राजू चौधरी रुपये लेकर अपने साथ केंद्र पर आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया और जामो थाना क्षेत्र की पुलिस टीम जांच में जुट गई।

बदमाशों ने पीछे से किया ओवरटेक

मामले में पीड़ित सीएसपी संचालक सह कोइरिगावा निवासी राजू चौधरी ने बताया कि वह सिवान स्थित एसबीआई की शाखा से रुपये की निकासी कर अपने सीएसपी आ रहे थे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और ओवरटेक कर रोक लिया।

उन्होंने बताया कि अभी कुछ समझ पाता तबतक हथियार का भय दिखा पास में रखे दो लाख 45 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बड़हरिया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम जुटी है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082790
Users Today : 29
Users Yesterday : 15