Khagaria Breaking News: एसपी अमितेश कुमार ने आठ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को ले इनाम किया घोषित

Khagaria Breaking News, दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया।फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस ने कवायद तेज कर दी है। एसपी अमितेश कुमार ने दिसंबर माह में फरार आठ अपराधियों के विरुद्ध इनाम की घोषणा की है। एसपी ने बताया कि फरार अपराधियों को बारे में कोई भी व्यक्ति सूचना देता है या पुलिस गिरफ्तार करती है तो नकद राशि से सम्मानित किया जायेगा।

बताया कि सूचक का नाम पता गोपनीय रखा जायेगा। बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी गांव निवासी रंजीत शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार, बेगूसराय जिले के नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के बोदी गांव निवासी सुभो सदा के पुत्र राज कुमार एवं छोटू सदा के पुत्र भीम कुमार उर्फ भीम सदा बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा निवासी स्व. शिवन यादव के पुत्र पिंकू यादव, महेशखूंट थाना क्षेत्र के हरदयाल बन्नी गांव निवासी सकलदेव सिंह की पत्नी बिजली देवी, हरदयाल बन्नी निवासी सकलदेव सिंह के पुत्र संजय कुमार, पसराहा थाना क्षेत्र के स्व बुधू यादव के पुत्र नारद यादव, पसराहा थाना क्षेत्र के बंदेहरा निवासी स्व बिंदेश्वरी यादव के पुत्र राजा यादव के विरुद्ध दो-दो हजार रुपये इनाम की घोषणा की गयी।

बताया कि दिसम्बर माह में तीन आरोपितों का नाम जिला गुंडा पंजी में दर्ज किया गया है। जबकि छह अपराधियों की निगरानी के लिए डोसियर खोला गया है।जिसमें मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता पंचायत के वार्ड संख्या 9 निवासी ताजुद्दीन का पुत्र नजरे आलम, वकील मंडल का पुत्र उत्तम कुमार उर्फ उत्तम मंडल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदासचक निवासी मंटून पासवान के पुत्र शांता कुमार पासवान उर्फ शांताबायी पासवान, रांको निवासी जयनारायण वर्मा का पुत्र सुधाका कुमार, आवास बोर्ड निवासी अनिल यादव का पुत्र चांद कुमार, चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के नंदकिशोर साह का पुत्र संजय कुमार शामिल है।

बताया कि दिसम्बर माह में उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज कांडों में 11 प्रस्ताव वाहन अधिहरण के लिए भेजा गया। जब्त शराब को नष्ट करने के लिए 37 प्रस्ताव समर्पित किया गया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45