Khagaria News: गोगरी में सहायक शिक्षक ने परिचारी को पीटा, न्याय की गुहार

दैनिक बिहार पत्रिका डिजिटल, Khagaria News: गोगरी अनुमंडल के खेदन बद्री चौरसिया इंटर विद्यालय गौछारी में एक सहायक शिक्षक द्वारा परिचारी को पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में परिचारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिए गए आवेदन के अनुसार विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार ने परिचारी बिमलेश कुमार को छड़ी से पीटा है। पीड़ित परिचारी ने कहा है कि 2017 से मैंने विद्यालय में योगदान दिया है तब से मैं निष्ठा पूर्वक विद्यालय की सेवा कर रहा हूं। विद्यालय में कुछ दिन पूर्व कंप्यूटर की चोरी हुई है। उसी दिन से सहायक शिक्षक मुकेश कुमार मुझे प्रताड़ित करते रहे हैं।

कई बार उन्होंने मोबाइल छीन लिया है। 10 जनवरी को 11:00 दिन में मैं प्रभारी प्रकोष्ठ के बाहर गेट पर खड़ा था तथा छात्र-छात्राओं को एक-एक कर प्रभारी के कक्ष में जाने के लिए कह रहा था। तभी प्रभारी ने सभी को अपने पास बुला लिया।

उसी समय मुकेश कुमार छड़ी से मेरे पीठ पर कई बार प्रहार कर दिया और बरामदे से नीचे धकेल दिया। जिससे मैं गिर गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि सहायक शिक्षक मुकेश कुमार मेरी हत्या करना चाहते हैं। पीड़ित परिचारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से न्याय की गुहार लगाया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082760
Users Today : 14
Users Yesterday : 27