Singer Pankaj Udhas Dies: पीएम मोदी ने पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त किया, बताया भारतीय संगीत का प्रकाश स्तंभ

Singer Pankaj Udhas Dies: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम नरेद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एक्स पर लिखा, “हम पंकज उधास जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं, जिनकी गायकी कई तरह की भावनाओं को व्यक्त करती थी और जिनकी ग़ज़लें सीधे आत्मा से बात करती थीं।

वह भारतीय संगीत के एक प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी धुनें पीढ़ियों से चली आ रही थीं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ हुई अपनी विभिन्न बातचीतें याद हैं। उनके जाने से संगीत जगत में एक खालीपन आ गया है जिसे कभी नहीं भरा जा सकेगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। शांति।”

मशहूर गजल गायक पंकज उधास के निधन पर कांग्रेस पार्टी ने भी शोक व्यक्त किया। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा गया, “देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। पंकज उधास जी का हम सबके बीच से जाना.. देश और संगीत की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

बता दें कि लंबी बीमारी के बाद पंकज उधास का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कैंसर (Cancer) की बीमारी से जूझ रहे थे। पंकज उधास चारण का जन्म 17 मई 1951 को हुआ था। पंकज उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी। उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और इनकी आवाज के लोग दीवाने थे। । २००६ में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083019
Users Today : 41
Users Yesterday : 91