चाचा ने ही सुपारी किलर से कराई थी भास्कर की हत्या
Supaul/Bihar News: जिले के जदिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, पुलिस ने एक साथ दो बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है, जदिया बाजार में पिछले चार माह पहले गोली मारकर हुई भास्कर आनंद की हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाना जदिया पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।
ग्रामीणों का आरोप था कि आनंद को उनके बहनोई ने ही मरवाया है, लेकिन थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने इन आरोपो को ख़ारिज़ करते हुए, इन घटनाओं की खुद अपने स्तर से अनुसंधान शुरू कर दी, काफी मशक्कत के बाद आखिरकार जदिया पुलिस खुलासा कर ही लिया, जिससे जदिया पुलिस लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है, पुलिस के मुताबिक चाचा पप्पू कुमार हिमांशु ने ही इकलौते भतीजे भाष्कर आनंद को जमीन विवाद में सुपारी देकर अपराधियों से हत्या करवाई थी।
हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी चाचा पप्पू कुमार हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. घटना के खुलासे के लिए पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान में जुटी हुई थी. इस घटना में शामिल शूटर मो रियाज को गिरफ्तार करने के बाद जब सख्ती से पूछताछ की गई तो वारदात की परतें खुलती चली गई. इसके बाद पुलिस ने लाइनर की भूमिका में रहे दूसरे आरोपी मो बिक्कू उर्फ कमरुज्जमा को गिरफ्तार कर पूछताछ की।
जहां दोनों ने स्वीकारोक्ति बयान में वारदात अंजाम देने का जिक्र किया. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृतक भास्कर के बड़े चाचा स्व महंत विनोद दास ने अपने हिस्से की जमीन भास्कर के नाम कर दी थी. इसी का आक्रोश छोटे चाचा पप्पू कुमार हिमांशु को जेहन में कुरेद रहा था. बताया कि चाचा पप्पू कुमार हिमांशु सूद पर ब्याज लेन देन भी करता था. जिससे उसकी लाइनर मो बिक्कू से पहले से ही नजदीकी थी।
मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निशिहरपुर गांव निवासी मो रियाज एवं कुमारखंड थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी मो बिक्कू के बाद इस घटना में शामिल तीन अपराधियों में दो सुपौल जेल में बंद है. जबकि फरार एक और को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कार्रवाई तेज कर दी है, थानाध्यक्ष ने बताया कि जेल में बंद दो अपराधी शंकरपुर थाना क्षेत्र के मो नौशाद और मो साबीर इस घटना को अंजाम देने के एक महीने बाद सुपौल कोर्ट से लौट रहे कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खुंट गांव निवासी ललन साह पर पीपरा के समीप हमला किया था.थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बहुत जल्द ही जेल में बंद मोहम्मद नोशाद एवं मोहम्मद साबिर इन दोनों अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
बताया कि इस वारदात में संलिप्त अपराधियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि इस घटना में जो भी लोग संलिप्त होंगे किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे, थानाध्यक्ष राजीव कुमार की इस कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस की इस सफलता को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है,जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार का सराहनीय कार्य ईमानदारी से चारों ओर जमकर प्रशंसा हो रही है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 38
Users Yesterday : 91