Bihar News: सहरसा में हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता अभियानः पुलिस ने निकाली बाइक रैली, यातायात DSP बोले- हेलमेट पहने अपने जिन्दगी का करे सुरक्षा

Bihar News: सहरसा में रविवार को सहरसा जिले में हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सैकड़ों बाइक सवारों ने भाग लिया और हेलमेट के माध्यम से उनक महत्व को समझाने को लेकर जागरूकता अभियान में अपनी सहभागिता दिखाई।

यह बाइक रैली यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, साइबर डीएसपी अजित कुमार, डीटीओ संजीव चौधरी, उप मेयर गुड्डू हयात, नगर आयुक्त अनुभूति श्री वास्तव, यातायात पुलिसकर्मी, डीटीओ कार्यालय के कर्मचारी और पत्रकार भी शामिल थे।

जागरूकता का उद्देश्य और संदेश

यातायात डीएसपी प्रवीण कुमार ने कहा कि
यह रैली सदर थाना से शुरू होकर के शहर के विभिन्न चौकों से गुजरते हुए फिर सदर थाना के परागन में समाप्ति की जाईगी,इस रैली का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सहरसा जिले में सभी बाइक चालक हेलमेट का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2024 तक उनका लक्ष्य है कि जिले के सभी बाइक सवार शत-प्रतिशत हेलमेट पहनें। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में 40-50 प्रतिशत लोग हेलमेट पहनते थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 80-90 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

उन्होंने अपील की कि शेष 10-15 प्रतिशत लोग भी हेलमेट पहनने की आदत डालें, ताकि हम सभी मिलकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और किसी की जान की रक्षा कर सकें। डीएसपी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय में हेलमेट पहनने की आदत में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है और इससे सड़क सुरक्षा में सुधार हुआ है।

उन्होंने रैली में शामिल सभी नागरिकों, नगर निगम कर्मियों, व्यापारी संघ, पार्षदों और आम लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह रैली सहरसा में हेलमेट पहनने को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, जो अन्य शहरों के लिए एक उदाहरण बन सकती है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080721
Users Today : 13
Users Yesterday : 199