Khatu Shyam Baba News: बाबा श्याम के तिलक और सेवा-पूजा के कारण कल बंद रहेंगे मंदिर में दर्शन

Khatu Shyam Baba News: सीकर/राजस्थान। विश्व विख्यात खाटू श्याम बाबा मंदिर में सात जनवरी को बाबा श्याम का तिलक और सेवा-पूजा की जाएगी। मंदिर कमेटी ने सूचना जारी करते हुए बताया कि इस दौरान मंदिर में दर्शन कई घंटे के लिए बंद रहेंगे। इस संबंध में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सात जनवरी को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक किया जाएगा।

ऐसे में छह जनवरी की रात 9:30 बजे से मंदिर में दर्शन बंद कर दिए जाएंगे। जो सात जनवरी की शाम पांच बजे शुरू होंगे।

श्याम मंदिर कमेटी ने आम भक्तों के लिए सूचना जारी करते हुए बताया कि सभी श्याम भक्तों को सूचित किया जाता है कि सात जनवरी को श्री श्याम प्रभु की विशेष सेवा-पूजा व तिलक होने के कारण श्री श्याम प्रभु के दर्शन छह जनवरी को रात्रि 9.30 बजे से सात जनवरी को सांय 5 बजे तक आम दर्शनार्थ बंद रहेंगे।

इस अवधि उपरान्त ही दर्शन के लिए आएं। खाटूश्याम बाबा मंदिर में देश के कोने-कोने व विदेशों से हर साल करीब एक करोड़ लोग मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083174
Users Today : 29
Users Yesterday : 35