सनातन की एकता के लिए भारत माता पूजन जरूरी : विहिप 

खगड़िया। भारतमाता का गौरव, वैभव और सनातन संस्कृति को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता का पूजन करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि भारत ही ऐसा राष्ट्र है जिसकी धरती को भारत माता कहा जाता है। इस बात की जानकारी भारत माता के पूजन करते हुए विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत सह विशेष संपर्क प्रमुख नितिन कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र तभी सफल हो सकता है, जब देश के नागरिक भारत भूमि के प्रति समर्पित हो और संपूर्ण जनता को अपना परिवार समझें। देश में एकता का भाव हो और सभी अखंड भारत के निर्माण में सहयोग करें। 

उन्होंने विशेष रुप से बताया कि विहिप की अनुसांगिक इकाई दुर्गावाहिनी की संस्थापक साध्वी दीदी मां ऋतंभरा जी को पद्म भूषण पुरस्कार घोषित होना हर्ष की बात है। रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़कर उन्होंने इस आंदोलन के माध्यम से देश में जागृति का कार्य किया। वात्सल्य ग्राम की संकल्पना को साकार करते हुए वात्सल्य के माध्यम से निराधारों को माँ की ममता देने वाली और अपनी ओजस्वी वाणी से समाज प्रबोधन करने का कार्य करने वाली साध्वी जी का इस पुरस्कार के लिए हृदयपूर्वक अभिनंदन है!

कार्यक्रम की शुरुआत झंडोतोलन के साथ की गई। झंडोतोलन स्टूडेंट फ्रेंड्स कोचिंग के संचालक अजय गुप्ता ने की। इसके बाद राष्ट्रगान और भारत माता की आरती की गई। पूरा परिसर भारत माता की जय जयकार से गुंजायमान हो गया।

विहिप के जिला कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा अब समय आ गया है कि भारत विश्व गुरु की अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को पुनः जीवंत करें और इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने पीढ़ी को अपने सभ्यता- संस्कृति और गौरवशाली इतिहास की जानकारी दें।

इस अवसर पर विहिप के नगर अध्यक्ष निरज गुप्ता, बजरंग दल के जिला सह संयोजक अभिमन्यु कुमार, नगर मंत्री संजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अखिलेश, सुशांत,रितिका, पुजा, जुली, शिवानी, अलीसा सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहें।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083019
Users Today : 41
Users Yesterday : 91