त्रिवेणीगंज में आन-बान- शान के साथ लहराया तिरंगा, एसडीएम शंभू नाथ ने कहा आज़ादी की लड़ाई में सपूतों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता

सुपौल।  जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल परिसर में पूरे आन बान शान के साथ 76वां गणतंत्र दिवस अनुमंडल परिसर में एसडीएम ने तिरंगा झंडा को दी सलामी, तिरंगा लहराया। सुबह से ही राष्ट्रीय पर्व को ले उत्सवी माहौल था। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने आकर्षक झांकी निकाली।

अनुमंडल कार्यालय परिसर में एसडीएम शंभू नाथ ने झंडोत्तोलन किया। और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। वहीँ एसडीएम शंभू नाथ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अमर जवानों को याद किया। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार एवं विधायक वीणा भारती सहित गणमान्य लोग मौजूद थी।

एसडीएम ने अनुमंडल मुख्यालय, डीएसपी आवास, प्रखंड मुख्यालय, रेफरल अस्पताल, आईसी डीएस कार्ययल समेत 25 स्थानों पर झंडा तोलन में शामिल हुए। साथ में डीएसपी बिपिन कुमार एवं एलआरडीसी संस्कार रंजन, थाना प्रभारी रामसेवक रावत मौजुद थें , वहीं एलआरडीसी संस्कार रंजन ने तहसील कार्यालय , प्रमुख काजल देवी ने प्रखंड कार्यालय, बीईओ बीआरसी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

थाना परिसर में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत, अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी इंद्रदेव यादव ,झंडोत्तोलन किया उसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में अनूपलाल महाविद्यालय कॉलेज में मुख्य समारोह की आयोजन किया गया, एसडीएम शंभू नाथ ने देश की आजादी के लिये महात्मा गांधी ने यही से शंखनाद किया व निलहो की गुलामी से किसानों को आजाद कराया।

उन्होंने कहा कि हमारी महान स्वतंत्रता सेनानी की कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही पूर्ण स्वराज मिला है, कहां कि हमारे लिए बहुत कुछ किया ताकि हमें वह जुल्म सहना ना पड़े और हमारा देश भारत आगे बढ़ता रहे उनके इस बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते सम्मानित अनुमंडल वासियों आजादी की लड़ाई में त्रिवेणीगंज अनुमंडल के वीरों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

एसडीएम शंभू नाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल क्षेत्र वासियों को 76 वी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा जिले में किए जा रहे विकास के कार्यों को गिनाया। एसडीएम ने महत्वपूर्ण योजना बिजली ,राशन कार्ड ,नल जल ,आवास, सात निश्चय सहित कई सकार के द्वारा चलाए गये योजना के बारे में बताया।

उन्होंने कहा क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। सरकार के हर कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। एसडीएम शंभू नाथ ने कहा अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न समुदाय के पर्व त्योहार जैसे दुर्गा पूजा दीपावली मोहर्रम ईद बकरीद क्रिसमिस डे को शांति तरीके से संपन्न कराने में अनुमंडल प्रशासन की महत्व भूमिका रही है, अनुमंडल प्रशासन की तत्परता से अभी तक अनुमंडल में धार्मिक उन्माद की कोई घटना घटित नहीं हुई है, जिसमें अनुमंडल वासियों को सराहनीय भूमिका रही है अनुमंडल वासियों को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हम सभी को मिलकर यह संकल्प ले कि अनुमंडल की विकास के लिए आपसी सहयोग भाईचारा संप्रदायिक सद्भाव निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कदम से कदम मिला कर कार्य करे तथा अनुमंडल को विकास के मानाचित्र पर प्रतिष्ठित करें।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार, मनरेगा पीओ विजय कुमार, अंचल अधिकारी प्रियंका सिंह, बीपीआरओ मनीष कुमार, उप प्रमुख गुड्डू ओमप्रकाश, पंचायत समिति बोधी यादव, पंचायत समिति अशोक यादव, पंचायत समिति वीरेंद्र यादव, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078392
Users Today : 16
Users Yesterday : 13