पाकिस्तान के मुल्तान में एलपीजी टैंकर में विस्फोट, पांच की मौत, 31 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान के हामिदपुर कनोरा इलाके के औद्योगिक एस्टेट में आज सुबह एलपीजी टैंकर में हुए विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए।

मृतकों में एक नाबालिग लड़की और दो महिलाएं भी हैं। बताया गया है कि विस्फोट के बाद टैंकर में आग लग गई और टूटे हुए टैंकर का मलबा आसपास के रिहायशी इलाकों में जा गिरा। मुल्तान पाकिस्तान का सातवां सबसे बड़ा शहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बचाव अधिकारियों ने कहा कि 10 से अधिक दमकल वाहनों की मदद से घंटों के प्रयास के बाद आग बुझा दी गई। मुल्तान के पुलिस अधिकारी सादिक अली ने बताया कि इस घटना में कई घर नष्ट हो गए और कई पशुओं की जान चली गई। उन्होंने खुलासा किया कि औद्योगिक एस्टेट में खड़े टैंकर के एक वाल्व से गैस लीक हो रही थी।

टैंकर में विस्फोट होने से पहले ही गैस की गंध आने के बाद इलाके में मौजूद कुछ लोग वहां से हट गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में 13 की हालत गंभीर है। जिला आपातकालीन अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर इलाके में बिजली और गैस की आपूर्ति निलंबित कर दी गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078496
Users Today : 9
Users Yesterday : 27