बलवा बाजार में नए थाना प्रभारी सुमित कुमार ने संभाला पदभार, कहा- “जनता की समस्याओं का समाधान है पहली प्राथमिकता”

सुपौल जिले के बलवा बाजार थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी सुमित कुमार ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि आम जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को सुनना और उनका शीघ्र समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

थाना प्रभारी सुमित कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि थाना क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर सीधे उनसे मिल सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार के अवैध धंधे को फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, बलवा बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को भी और अधिक सुदृढ़ और व्यवस्थित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

सुमित कुमार ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा, “आप सभी निर्भीक होकर थाना आएं, पुलिस आपकी हर संभव मदद करेगी।” उन्होंने जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया।

गौरतलब है कि नव पदस्थापित थाना प्रभारी सुमित कुमार इससे पूर्व त्रिवेणीगंज आदर्श थाना में एसआई के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया था।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080713
Users Today : 5
Users Yesterday : 199