कनाडा में एडमिशन के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

बरारी (कटिहार)। कनाडा में एडमिशन दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई सेमापुर ओपी थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमापुर बाजार के निवासी संजय सिंह ने वर्ष 2023 में सेमापुर थाना में एक आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि झारखंड के जमशेदपुर निवासी कृष्ण बिहारी सिंह ने कनाडा के एक अच्छे विद्यालय में एडमिशन कराने के नाम पर 7 लाख रुपये की मांग की थी। संजय सिंह ने उक्त राशि आरोपी को सौंप दी थी, लेकिन बाद में जांच करने पर यह स्पष्ट हो गया कि उनके साथ ठगी की गई है।

शिकायत के आधार पर सेमापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झारखंड के जमशेदपुर में छापेमारी कर आरोपी कृष्ण बिहारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले में थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि ठगी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और जल्द ही अन्य दोषियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट: राणा सिंह, कटिहार 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083069
Users Today : 40
Users Yesterday : 51