नम आंखों से मां सरस्वती को दी गई विदाई, गूंजे जयकारे

बरारी (कटिहार)। बरारी में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन पूरे भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ किया गया। मंगलवार को विभिन्न पूजा समितियों और शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी गई। विसर्जन से पूर्व महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में पुष्प अर्पित कर ज्ञान, विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मांगा।

विसर्जन जुलूस में युवा, बच्चे और बुजुर्ग श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस के दौरान मां सरस्वती के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां बांटकर खुशियां भी साझा कीं। मां की प्रतिमा को भव्य शोभायात्रा के रूप में नजदीकी नदी और तालाबों तक ले जाया गया, जहां भक्तों ने भावुक माहौल में प्रतिमा का विसर्जन किया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:

प्रशासन द्वारा विसर्जन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सड़क मार्गों के साथ-साथ नदी और तालाबों के किनारों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

बुधवार को भी कई पूजा समितियों द्वारा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। वहीं, अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों ने मंगलवार को ही मूर्ति विसर्जन कर दिया।

इस अवसर पर डॉ. प्रीतम जायसवाल, गणेश भगत, पिंटू जयसवाल, आशीष जायसवाल, आदित्य भगत, चंदन चौबे, राजेश चौधरी, गौरव जायसवाल, सौरव, चीनू सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। ग्रामीण इलाकों में भी इस अवसर पर भक्ति का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्ट: राणा सिंह, कटिहार 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083069
Users Today : 40
Users Yesterday : 51