जनता के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – एडीएम राशिद कलीम अंसारी
सुपौल (बिहार)। अपर समाहर्ता (एडीएम) राशिद कलीम अंसारी ने गुरुवार को सुपौल अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि संबंधित फाइलों, उपस्थिति पंजी, कैश बुक और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एलपीसी, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, म्यूटेशन और परिमार्जन संबंधी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने अंचल अधिकारी (सीओ) आनंद कुमार मंडल को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि कार्यालय में अनुशासन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी निजी व्यक्ति से सरकारी कामकाज न कराया जाए। यदि किसी कर्मी या अधिकारी की लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत प्रमाण के साथ मिलती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
उन्होंने सभी राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया कि आमजन के भूमि संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन करें, जनता के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें।
निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता अली एकराम भी उपस्थित रहे। एडीएम के औचक निरीक्षण से अंचल कार्यालय में हड़कंप मच गया और लापरवाह कर्मियों व दलालों में डर का माहौल देखा गया।
रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 42
Users Yesterday : 51