Bihar News: मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य के लिए वैशाली के डीएम और एसपी सम्मानित

राज्य स्तरीय समारोह में मिला सम्मान, त्वरित कार्रवाई ने बनाया रिकॉर्ड

Bihar News, वैशाली | सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के आश्रितों को त्वरित मुआवजा भुगतान में वैशाली जिले के जिलाधिकारी यशपाल मीणा और पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में दोनों अधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

रिकॉर्ड समय में पीड़ितों को मिला मुआवजा

विशेष रूप से 22 नवंबर 2022 को चांदपुरा ओपी क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना, जिसमें 8 लोगों की मृत्यु हो गई थी, में जिलाधिकारी की त्वरित पहल से मृतकों के आश्रितों को 12 घंटे के भीतर मुआवजा भुगतान कर दिया गया था। इसी तरह, 29 जुलाई 2024 को वैशाली थाना क्षेत्र में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 मृतकों के आश्रितों के लिए 24 घंटे के भीतर मोटरयान सड़क दुर्घटना न्यायाधिकरण, प्रमंडल मुजफ्फरपुर में आवेदन कराया गया।

हिट एंड रन मामलों में भी सराहनीय पहल

1 अप्रैल 2022 से अब तक प्राप्त 225 हिट एंड रन मामलों में जिला प्रशासन ने सभी आवेदन जनरल इंश्योरेंस कंपनी को भेजे। इनमें से 87 लाभुकों को प्रति व्यक्ति 2 लाख रुपये की दर से कुल 1.74 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में भेजे गए।

मुआवजा भुगतान में वैशाली जिला रहा अग्रणी

परिवहन विभाग द्वारा नवगठित मोटरयान दुर्घटना न्यायाधिकरण, प्रमंडल मुजफ्फरपुर में वैशाली जिले ने सर्वाधिक आवेदन e-DAR पोर्टल पर अपलोड कर अग्रणी स्थान प्राप्त किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर अहम कदम

नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और ग्रामीण सड़कों के किनारे स्थित विद्यालयों के पास शत-प्रतिशत साइनेज लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर नियमित बैठकें आयोजित कर पदाधिकारियों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं।

राज्य सरकार ने सराहा वैशाली प्रशासन का प्रयास

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के इस उत्कृष्ट कार्य को राज्य सरकार द्वारा सराहा गया। यह पहल सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को समय पर राहत पहुंचाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक मिसाल बनी है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083069
Users Today : 40
Users Yesterday : 51