दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे – अभय कुशवाहा
Bihar News, गया | राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संसदीय दल के नेता एवं औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा ने सासाराम की बेटी स्नेहा कुमारी हत्याकांड के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री, महानिरीक्षक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भारत के प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
आज सासाराम विधायक रौनियार, राजद के औरंगाबाद जिला अध्यक्ष शंकर कुशवाहा समेत एक प्रतिनिधिमंडल सासाराम जिले के तकेय गांव पहुंचा, जहां उन्होंने स्व. स्नेहा कुमारी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सांसद अभय कुशवाहा ने कहा कि वे दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और इस मामले में न्याय की पूरी लड़ाई लड़ेंगे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 40
Users Yesterday : 51