सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर
बांका (बिहार)। जिला पदाधिकारी, बांका के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक प्रखंड सभागार, बांका में आयोजित की गई। बैठक में सरकार प्रायोजित विभिन्न योजनाओं जैसे NRLM/NULM, SHG 5G Bank Linkage, PMEGP, PMFME, PM Swanidhi, RSETI Application, Online SLBC Portal Pendency, CD Ratio, Annual Credit Plan आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान प्रभारी पदाधिकारी, बैंकिंग शाखा एवं अग्रणी जिला प्रबंधक, बांका ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें। बैठक में जिला बैंकिंग शाखा-सह-महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक (यूको बैंक), प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी बैंकों के जिला समन्वयक, सदर प्रखंड के बैंक शाखा प्रबंधक और जीविका के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और बैंकिंग सुविधाओं को जरूरतमंदों तक सुचारू रूप से पहुंचाना था।
रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 40
Users Yesterday : 51