त्रिवेणीगंज थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज

सुपौल। जिले में कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस कप्तान शैशव यादव पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। गुरुवार को उन्होंने त्रिवेणीगंज थाना स्थित इंस्पेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान भी मौके पर मौजूद रहे। एसपी ने अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निपटारे को लेकर सख्त निर्देश जारी किए और लापरवाह पुलिसकर्मियों को चेतावनी दी कि ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी ने पंजियों व अभिलेखों का किया गहन निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षण व अनुसंधान पंजियों, अपराध अनुक्रमणी, मासिक कार्य विवरणी और निजी दैनिकी समेत अन्य अभिलेखों की गहन जांच की गई। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी पंजियों को सुव्यवस्थित तरीके से संधारित रखा जाए और लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाए।

अपराधियों और फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसपी शैशव यादव ने फरार अभियुक्तों और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग को प्रभावी बनाया जाए, ताकि अपराध पर लगाम कसी जा सके।

शराब माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

एसपी ने साफ तौर पर चेतावनी दी कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी भी थाना क्षेत्र में शराब से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो तुरंत कठोर कार्रवाई की जाए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पुलिसकर्मियों को सख्त चेतावनी

एसपी ने स्पष्ट किया कि कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। यदि कोई लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके मामलों का शीघ्र समाधान करने के भी निर्देश दिए गए।

एसपी के सख्त तेवर से पुलिस महकमे में हड़कंप

एसपी शैशव यादव के इस औचक निरीक्षण और सख्त रुख से साफ हो गया है कि वे किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं हैं। उनके इस कड़े एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि उनके निर्देशों का कितना असर दिखता है और जिले की कानून-व्यवस्था कितनी मजबूत होती है।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, सुपौल

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083103
Users Today : 25
Users Yesterday : 49