गोगरी में पान समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, महा सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति

राष्ट्रीय अध्यक्ष को आमंत्रित करने पर हुई चर्चा, पान समाज के विकास पर जोर

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड में 4 मार्च 2025 को पान समाज की एक दिवसीय जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार पान ने की, जबकि संचालन वीरेंद्र बाबू द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में खगड़िया, बेलदौर और अलौली विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े पान समाज के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.आई.पी. गुप्ता जी को भगवान हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले पान समाज के महा सम्मेलन में आमंत्रित करने की रणनीति तैयार करना था। कार्यक्रम के निवेदक जिला अध्यक्ष बिक्की कुमार उर्फ बिट्टू पान ने पान समाज के संगठित होने और अपने हक के लिए आवाज उठाने की जरूरत पर बल दिया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों, जिला महासचिवों, उपाध्यक्षों एवं बुद्धिजीवी वर्ग के गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे। सभी ने पान व्यवसाय एवं समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने और महासंघ के नेतृत्व में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता जताई।

बैठक में जिला महासचिव रितेश पान, प्रखंड अध्यक्ष गोगरी रमन कुमार पान, पान समाज नेता भूदेव तांती पान, डॉ. संजय तांती पान, डॉ. नागेश्वर, रंजीत कुमार पान, प्रीतम कुमार पान, नरेश तांती पान और शत्रुघ्न कुमार समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह बैठक मनोज पान के निवास, वार्ड नंबर 36, मुश्कीपुर में आयोजित की गई, जहां पान समाज के अभिभावकों ने एकजुटता का संदेश दिया और आगामी महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081753
Users Today : 54
Users Yesterday : 42