जदयू संगठन को मजबूत करने की पहल, प्रखंड एवं नगर परिषद प्रभारियों की सूची जारी

बबलू मंडल ने घोषित किए प्रभारी, सांगठनिक मजबूती पर जोर

खगड़िया। जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने जिले में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड एवं नगर परिषद प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। यह कदम पार्टी की सांगठनिक संरचना को धारदार बनाने और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को सशक्त करने के लिए उठाया गया है।

जारी सूची के अनुसार, खगड़िया नगर परिषद प्रभारी के रूप में चंदन कश्यप, गोगरी नगर परिषद प्रभारी के रूप में आचार्य राकेश पासवान शास्त्री को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा, दिलीप कुमार पोद्दार (खगड़िया), पंकज कुमार चौधरी (अलौली), उमेश सिंह पटेल (मानसी), संजय कुमार (चौथम), श्रीकांत सिंह कुशवाहा (बेलदौर), नंदलाल मंडल (गोगरी), एवं अनिल कुमार पोद्दार (परबत्ता) को प्रभार सौंपा गया है।

नवमनोनीत प्रभारियों को दी गई शुभकामनाएं
इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, लोहा सिंह मुखिया, पंकज कुमार पटेल, राजकुमार फोगला, मोहम्मद शाहबुद्दीन एवं युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी समेत कई नेताओं ने सभी प्रभारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की प्रतिबद्धता
जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि बबलू मंडल जी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं को जो नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन को धार देने के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा, ताकि 2025 में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी को सशक्त बनाया जा सके

उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए जिला अध्यक्ष बबलू मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय जदयू संगठन को नई ऊर्जा देगा और पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081754
Users Today : 55
Users Yesterday : 42