गोगरी जन विकास मंच संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

हरिनमार और झौआ बहियार पंचायत को खगड़िया जिला में शामिल करने की मांग

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी जन विकास मंच संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को गोगरी के अदालत खाना में आयोजित की गई। बैठक में गोगरी के विकास कार्यों को गति देने और विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर हरिनमार पंचायत और झौआ बहियार पंचायत को खगड़िया जिले में शामिल करने को लेकर विशेष विमर्श किया गया।

बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रामविलास मंडल, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि डॉ. मनोज कुमार पासवान, समाजसेवी अंगद सिंह कुशवाहा, अनिल पोद्दार, राजेश यादव, नरेंद्र यादव, नरेश प्रसाद यादव, पूर्व सरपंच शिवनारायण पंडित और मनोज कुमार मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 23 मार्च, रविवार को दोपहर 12 बजे गोगरी अनुमंडल के वकालत खाना में आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक समाजसेवी एवं क्षेत्र के जागरूक नागरिकों को शामिल होने की अपील की गई।

गोगरी के विकास के लिए समिति ने सभी लोगों से एकजुट होकर प्रशासन और सरकार से अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया।

ब्यूरो रिपोर्ट,दैनिक बिहार पत्रिका (गोगरी)

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45