Khagaria Breaking News: वक्फ बिल के विरोध में उतरा मुस्लिम समाज, काली पट्टी बांध जताया रोष

गोगरी में अलविदा जुम्मा की नमाज के बाद जताई नाराजगी, पटना रैली में शामिल होने का किया ऐलान

Khagaria Breaking News, गोगरी (खगड़िया)। बिहार में प्रस्तावित वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम समाज ने शुक्रवार को गोगरी प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अलविदा जुम्मा की नमाज के बाद काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। रामपुर जामा मस्जिद समेत पूर्वी और पश्चिमी भाग की मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सरकार के इस बिल को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के खिलाफ करार दिया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सरपंच नूर आलम ने कहा कि मुस्लिम समाज इस वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ अंतिम सांस तक खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि यहां के मुसलमान बड़ी संख्या में पटना में प्रस्तावित रैली में शामिल होंगे और अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, “जो इस बिल के समर्थन में होंगे, हम भी उनके साथ रहेंगे, लेकिन हमारी मांगें पूरी किए बिना हम पीछे नहीं हटेंगे।”

इस मौके पर मस्जिद की सिक्योरिटी टीम के मोहम्मद जुनैद आलम, रिजवान आलम, जमील मंसूरी और संजर लाला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने वक्फ बिल को तुरंत रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार अगर इस पर ध्यान नहीं देगी, तो इसका विरोध तेज किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45