भव्य गंगा आरती से गूंज उठा रसलपुर घाट, बनारस जैसे माहौल में मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ समस्तीपुर

समस्तीपुर। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला गंगा समिति समस्तीपुर की ओर से मोहनपुर प्रखंड से गुजरने वाली गंगा नदी के रसलपुर घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। बनारस के प्रसिद्ध पंडितों को विशेष रूप से बुलाया गया था। गंगा आरती के दौरान मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का संचालन वरीय उप समाहर्ता स्नेहा कुमारी और पुस्पिता झा ने किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह को आमंत्रित किया गया। गंगा आरती की भव्यता ने बनारस की आरती की याद दिला दी।

बनारस से आए आचार्य राजमन्द पांडे, शुभम त्रिवेदी और शिवम मिश्रा ने आरती का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के डीपीओ निरजेश कुमार, जदयू के मोहीउद्दीन नगर प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह गुल्लू, क्षत्रिय चेतना मंच के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, घरनीपट्टी पूर्वी के मुखिया अमरेन्द्र कुमार सिंह, उप मुखिया अमरेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय वन्यजीव संस्थान के जलज असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर कुणाल कुमार सिंह, गंगा समग्र के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य उमाकांत निषाद, नमामि गंगे के जिला संयोजक भाई रणधीर और धर्मवीर कुंवर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

गंगा आरती के आयोजन ने स्थानीय जनता को एकत्र किया और धार्मिक माहौल में भक्ति रस की धारा बहा दी।

रिपोर्ट: रामरूप राय, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080714
Users Today : 6
Users Yesterday : 199