वार्ड पार्षद के घर से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार – जनप्रतिनिधि की आड़ में फल-फूल रहा था कारोबार

खगड़िया/मानसी। मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने मंगलवार को मानसी नगर पंचायत के एकनियां गांव स्थित वार्ड संख्या-6 के वार्ड पार्षद अमृत राज के घर पर छापा मारकर विदेशी शराब, कोरेक्स सिरप और फ्रूटी जब्त की। छापेमारी के दौरान पार्षद अमृत राज का भाई अमर यादव उर्फ जतिन यादव को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि स्वयं वार्ड पार्षद फरार हो गया।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना के अनुसार, वार्ड पार्षद का परिवार लंबे समय से अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था।

सवालों के घेरे में जनप्रतिनिधि की छवि

जनता के वोट से चुने गए प्रतिनिधि जब अवैध धंधों को संरक्षण देने लगें, तो लोकतंत्र और कानून दोनों शर्मिंदा होते हैं। अमृत राज का नाम इससे पहले भी तब सामने आया था जब मानसी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तस्करों को भगाने का आरोप पार्षद पर लगा था, लेकिन उस वक्त मामला दबा दिया गया।

अबकी बार सीधे उत्पाद विभाग ने कसा शिकंजा

इस बार उत्पाद विभाग ने बिना स्थानीय पुलिस की मदद लिए खुद छापेमारी कर वार्ड पार्षद के घर से भारी मात्रा में शराब व नशे की सामग्री जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

फरार चल रहे वार्ड पार्षद की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या वाकई अब प्रशासन ऐसे जनप्रतिनिधियों पर भी शिकंजा कसने को तैयार है, जो अपनी राजनीतिक हैसियत का इस्तेमाल कानून तोड़ने के लिए करते हैं?

ब्यूरो रिपोर्ट, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083214
Users Today : 33
Users Yesterday : 36