अर्थशास्त्र विषय में मिली उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर, केडीएस कॉलेज परिवार ने दी बधाई
दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। नगर परिषद गोगरी जमालपुर के वार्ड संख्या 20, छोटी चक निवासी और केडीएस कॉलेज गोगरी के पूर्व प्राचार्य योगेन्द्र ठाकुर के पौत्र हर्षित अनुराग ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET-JRF) में अर्थशास्त्र विषय से प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षित प्रो. रतिकांत ठाकुर के पुत्र हैं।
हर्षित की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय मजबूत आत्म-विश्वास, दृढ़ इच्छा शक्ति और स्मार्ट वर्क को दिया है।
बधाई देने वालों में केडीएस कॉलेज गोगरी के वर्तमान प्राचार्य प्रो. दिवाकर प्रसाद, प्रो. अनिल सिन्हा, प्रो. भीम यादव, प्रो. रमेश चौरसिया, प्रो. जितेन्द्र प्रजापति, राकेश कुमार पंकज, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार सहनी और वार्ड पार्षद कुमार रवि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
सभी ने हर्षित अनुराग के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक है।
रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"






Users Today : 42
Users Yesterday : 51