खगड़िया में दर्दनाक नाव हादसा: चारा लाने निकली दो सगी बहनों की डूबने से मौत

गोगरी प्रखंड की बिंद टोली पंचायत में घटी घटना, नाव पलटने से फैली अफरातफरी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया। गोगरी प्रखंड अंतर्गत बिंद टोली पंचायत में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली नाव दुर्घटना में दो सगी बहनों की गंगा की उपधारा में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब नाव पर सवार कुल दस लोग नदी पार कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

हादसे के बाद नाव में सवार आठ महिलाएं और बच्चियां तैरकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहीं, जबकि एक अन्य महिला को गंभीर हालत में गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृत बच्चियों की पहचान बिंद टोली निवासी देवेंद्र तांती की पुत्रियों संजना कुमारी (17) और पीहू कुमारी (8) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें सुबह पशुओं के लिए चारा लाने के उद्देश्य से नाव से नदी पार कर रही थीं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव अभियान शुरू किया और संजना को नदी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीहू की तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए और कई घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव बरामद किया गया, जिसे अस्पताल ले जाने पर उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

संजना इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, जबकि पीहू कक्षा छह में पढ़ती थी। दोनों की असमय मौत से पूरा परिवार सदमे में है। घर में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

गोगरी अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। घटना के बाद राहत और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक और मानसिक सहायता की मांग की है।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077488
Users Today : 16
Users Yesterday : 42