9 अगस्त को दिनभर मनाया जाएगा रक्षाबंधन, नहीं है भद्र दोष, रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग : ज्योतिषाचार्य डॉ. शुभम सावर्ण

खगड़िया। श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन इस बार अत्यंत शुभ और दुर्लभ संयोग में पड़ रहा है। खगड़िया के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य डॉ. शुभम सावर्ण के अनुसार, इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व शनिवार, 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ शुक्रवार, 8 अगस्त को दोपहर 1:49 बजे से हो रहा है, जबकि समापन शनिवार, 9 अगस्त को दोपहर 1:32 बजे पर होगा।

डॉ. सावर्ण ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन सौभाग्य और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे दुर्लभ और अत्यंत शुभ संयोग में मनाया जाएगा, जो इसे और अधिक फलदायी और विशेष बनाता है। इतना ही नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन में भद्र दोष का भी कोई प्रभाव नहीं रहेगा, जिससे भाई-बहन पूरे दिन इस पर्व को उत्साहपूर्वक मना सकेंगे।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, राखी बांधने के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त प्रातः 7:05 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक रहेगा। वहीं विजय मुहूर्त दोपहर 2:40 बजे से 3:33 बजे तक रहेगा। हालांकि, वर्जित काल प्रातः 8:31 से 10:10 बजे तक रहेगा, जिसे राखी बांधने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ समय सुबह 5:28 से दोपहर 3:39 तक रहेगा, जो किसी भी कार्य को सिद्धि दिलाने वाला माना जाता है। रक्षाबंधन का यह शुभ संयोग न केवल भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूती देगा, बल्कि परिवार में सुख-समृद्धि और सौभाग्य भी लाएगा।

यह पर्व भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है, और इस बार का योग इसे और भी आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बना रहा है।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082848
Users Today : 7
Users Yesterday : 18