सुपौल में राहुल गांधी का कार्यक्रम, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सुपौल । कांग्रेस नेता राहुल गांधी 26 अगस्त को आगमन सुपौल में हो रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन सावन कुमार पूरी तरह से सतर्क है, डीएम सावन कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आगमन के मद्देनजर समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।

साथ में पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस मौजूद जुद थे, ब्रीफिंग में डीएम सावन कुमार ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि माननीय श्री राहुल गाँधी का सुपौल में आगमन 8:00 बजे पूर्वाह्न में निर्धारित है।

उनके आगमन के 03 घंटा पूर्व ही ड्यूटी पर प्रतिनियुक्त रहेंगे, कोई भी बाहरी व्यक्ति हैलपैड पर प्रवेश नहीं करेंगे, जिला प्रशासन सुपौल के द्वारा पूरे रूट की वीडियोग्राफी कराई जायेगी, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी विशेषकर लोहिया चौक, महावीर चौक एवं हुसैन चौक पर सतर्कता के साथ डयूटी करेंगे अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ नहीं हो इसे ध्यान में रखेगें।

उक्त अवसर पर श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्त्ता, सुपौल, श्री इन्द्रवीर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल, श्री गयानंद यादव, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, सुपौल, श्री सतीश कुमार रंजन, भू-अर्जन पदाधिकारी, सुपौल, श्री मुकेश कुमार यादव, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083013
Users Today : 35
Users Yesterday : 91