पटना की सड़कों पर उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता एवं नेत्री, किए प्रतिकार
पटना। एनडीए महिला मोर्चा के आह्वान पर पूरे बिहार में बिहार बंदी का व्यापक असर पड़ा। लोग स्वेच्छा से पीएम के मां के सम्मान में बंद में भाग लेकर प्रतिकार किया। बिहार के विभिन्न जिलों से मिल रही खबरों के अनुसार कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर बिहार बंदी पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों के अनुसार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के प्रति असम्मान जनक टिप्पणी ने देशभर में लोगों की भावनाओं को गहराई से आहत किया है।
पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित बिहार बंद में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने इस आंदोलन के उद्देश्य और माँ एवं नारी सम्मान के संदेश को सशक्त रूप से समर्थन दिया। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा पूरा देश और विशेषकर बिहार की जनता माँ की गरिमा और नारी सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है।
हम सभी का संदेश स्पष्ट है कि असम्मानजनक बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनमानस की भावनाओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा हमारे कार्यकर्तागण इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं होने दिया। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कार्यकर्त काफी संयमित होकर प्रतिकार करते रहे जिसका समर्थन पूरे बिहार के लोगों ने किया, हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"





Users Today : 26
Users Yesterday : 51