गया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक प्रसाद भारती ने एनडीए पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनडीए अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए बिहार बंद का आह्वान कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि नीतीश कुमार की सरकार ही अपने ही खिलाफ बंद करवा रही है। यह जनता को गुमराह करने का प्रयास मात्र है।
अशोक भारती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग नहीं करती। हमारे लिए प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि पूरा देश “अनमोल रतन” है। वहीं अफसोस की बात है कि एनडीए के नेता लगातार राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके विपरीत राहुल गांधी और तेजस्वी यादव हमेशा प्रेम, सद्भावना और भाईचारे की भाषा में जनता से संवाद करते हैं। यही कांग्रेस और गठबंधन की असली ताकत है।
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार डरी और सहमी हुई है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यूपीए को लगातार जनता का बढ़ता समर्थन साफ नजर आ रहा है।
प्रवक्ता ने कहा कि माताजी के नाम पर राजनीति करना एनडीए का पुराना हथकंडा है, लेकिन बिहार की जनता अब इन नाटकबाजियों को अच्छी तरह पहचान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि कल का बिहार बंद पूरी तरह फ्लॉप साबित होगा और “टाइ-टाइ फिश” बनकर रह जाएगा।
गया जिला कांग्रेस कमेटी का विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता लोकतंत्र की असली ताकत दिखाएगी और एनडीए को सबक सिखाएगी।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 10
Users Yesterday : 26