मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं और युवाओं ने भरे प्रपत्र-6

खगड़िया।‌ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिला चौपाल और मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सौढ़ उत्तरी पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 245 पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बीएलओ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार को प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम जुड़वाने के लिए सौंपा।

बीएलओ सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में लिंगानुपात सुधारना है। इसके लिए युवतियों और महिलाओं से अधिक से अधिक आवेदन लिए गए। साथ ही युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की पहल की।

अभियान के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाने, शुद्धिकरण और मतदाता पहचान पत्र से संबंधित आवेदन भी प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मकसद अर्हता प्राप्त हर व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है।

इस मौके पर आंगनबाड़ी सेविका गुंजन कुमारी, रतनमाला कुमारी, सहायिका रंजू कुमारी, रणवीर कुमार, रानी देवी, किरण देवी, इंदु देवी, खुशबू देवी, अहिल्या देवी, अनिता कुमारी और दयानंद महतो भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081031
Users Today : 0
Users Yesterday : 34