Supaul News: समृद्धि यात्रा को लेकर जरौली में विकास कार्यों का प्रभारी जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Supaul News — जिले के निर्मली अनुमंडल अंतर्गत हरियाही पंचायत के जरौली गांव में प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में प्रभारी जिला पदाधिकारी तारीख अनवर ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अनुमंडल पदाधिकारी, निर्मली, जिला परिवहन पदाधिकारी, सुपौल, भूमि सुधार उप समाहर्ता, निर्मली सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रभारी जिलाधिकारी ने विद्यालय भवन, छठ घाट सह तालाब सौंदर्यीकरण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

जांच के क्रम में कई कार्यों की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाए जाने पर प्रभारी डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके अलावा खेल मैदान निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन एवं पार्किंग सुविधा से जुड़े कार्यों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई।

प्रभारी जिलाधिकारी तारीख अनवर ने संबंधित विभागों और कार्य एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी लंबित विकास कार्यों को हर हाल में 28 जनवरी से पूर्व पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं सरकारी मानकों के अनुपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

डीएम ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083006
Users Today : 28
Users Yesterday : 91