Bihar News: बहुआर चौराहा गया जी में बिहार विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सुना गया प्रधानमंत्री का 130वां ‘मन की बात’

बूथ संख्या 226 पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से किया कार्यक्रम का श्रवण

Bihar News, गया जी — 25 जनवरी 2026 को बहुआर चौराहा, गया जी स्थित बूथ संख्या 226 पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रसारित 130वें “मन की बात” कार्यक्रम को बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह के साथ सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के साथ जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, जिला मंत्री मुनीलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्र निर्माण और जनभागीदारी से जुड़ा सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के उपरांत अपने संबोधन में डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि “मन की बात” के माध्यम से प्रधानमंत्री जी देशवासियों को निरंतर प्रेरणा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं द्वारा 11 लाख टन कूड़ा–कचरे के निष्पादन का उल्लेख करते हुए इसे स्वच्छ भारत अभियान की बड़ी सफलता और युवा शक्ति की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर दिए गए जोर को भविष्य में भारत के लिए तकनीकी क्षेत्र में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सोच से जुड़ने का सशक्त माध्यम है, जो समाज के हर वर्ग को सकारात्मक दिशा देता है।

इस अवसर पर प्रदेश नेता प्रेम सागर, जिला मंत्री नीरज निश्चल उर्फ मुनीलाल, मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू, महामंत्री गाजो बाबा, नरेश प्रसाद, मोहन राय शर्मा, संजीत सिंह, गौतम गोस्वामी, टिंकू गोस्वामी, जितेंद्र, संतोष कुमार सिंह, धर्मेंद्र अखौरी, कुंदन महुआर, सुरेश वर्मा, राजीव सिन्हा, दीनानाथ प्रसाद, विद्या बाबा, रवि महुआर, शम्भू महुआर, दुर्गा लाल गुप्त, सुबोध जी, राजीव पंडित, दीपू कुशवाहा, रौशन रवानी, राजा सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को दोहराया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082897
Users Today : 10
Users Yesterday : 26