सुपौल में डीएम और एसपी ने दी तिरंगे को सलामी, देशभक्ति धून पर जवानों ने किया आकर्षक परेड

सुपौल । देश के 77 वें गणतंत्र दिवस पर जिले के सुपौल गांधी मैदान में आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। जिला पदाधिकारी प्रभारी तारीख अनवर और पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया औऱ तिरंगे को सलामी दी। मौके पर जवानों की ओर से आकर्षक परेड निकाली गयी। वही झांकियों के माध्यम से भी समाज को देशभक्ति का सन्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी तारीख अनवर ने जिले वासियों को 77 वीं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

जिला पदाधिकारी के द्वारा इस अवसर पर सुपौल गांधी मैदान में समारोह का आयोजन गया। जहां सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और अस्पतालों द्वारा रंगारंग झांकियां निकाली गईं, जो राष्ट्रभक्ति और सामाजिक संदेशों (जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा,विकास) पर आधारित थीं। झांकियों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को सार्थक तरीके से प्रस्तुत झांकियों का मुख्य उद्देश्य: समाज में राष्ट्रप्रेम और विकास के संदेश को फैलाना था।

साथ ही डीएम तारीख अनवर ने अपने संबोधित में कहा कि हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी की कड़ी मेहनत और संघर्ष के पश्चात ही पूर्ण स्वराज मिला है। उनके इस बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते है। सम्मानित जिला वासियों आजादी की लड़ाई में सुपौल के वीरों की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। डीएम तारीख अनवर ने महत्वपूर्ण योजना बिजली, राशन कार्ड, नल जल, आवास, सात निश्चय , स्वास्थ्य , सड़क ,सुरक्षा, सहित कई सरकार के द्वारा चलाए गये योजना के बारे में बताया।

डीएम तारीख अनवर ने कहा की जिला अंतर्गत विभिन्न समुदाय के पर्व त्योहार जैसे दुर्गा पूजा दीपावली मोहर्रम ईद बकरीद क्रिसमिस डे को शांति तरीके से संपन्न कराने में जिला प्रशासन की महत्व भूमिका रही है। जिला प्रशासन की तत्परता से अभी तक जिले में धार्मिक उन्माद की कोई घटना घटित नहीं हुई है। जिसमें जिला वासियों को सराहनीय भूमिका रही है।

जिले वासियों को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर हम सभी को मिलकर यह संकल्प ले कि जिले की विकास के लिए आपसी सहयोग भाईचारा संप्रदायिक सद्भाव निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कदम से कदम मिला कर कार्य करे।सरकार के हर कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। जिलाधिकारी तारीख अनवर ने आम जनमानस से आपसी भाईचारा ,सद्भाव और प्रेम बनाए रखने की अपील की।

त्रिवेणीगंज में 77 वें गणतंत्र दिवस पर आन, बान और शान से लहराया तिरंगा

जिले के त्रिवेणीगंज तहलील कचहरी पर भूमि उपसमाहर्ता संस्कार रंजन ने तिरंगे को सलामी दी। मौके पर अंचला अधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित थे, प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख काजल कुमार ने तिरंगे को सलामी दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार उपस्थित रहे। रेफरल अस्पताल, डॉक्टर इंद्रदेव यादव ने तिरंगे को सलामी दी।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078389
Users Today : 13
Users Yesterday : 13