76 वर्षीय वयोवृद्ध को सरपंच ने सौंपा सम्मान प्रमाण पत्र, समारोह में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
गोगरी (खगड़िया) — गोगरी प्रखंड अंतर्गत रामपुर ग्राम कचहरी में मंगलवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के 19वें वयोवृद्ध नागरिक, 76 वर्षीय हाजी मो. अलाउद्दीन ने पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया। उनके द्वारा ध्वजारोहण किए जाने को लेकर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्राम कचहरी के सरपंच नूर आलम ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वयोवृद्ध नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। इसी क्रम में हाजी मो. अलाउद्दीन को सम्मान प्रमाण पत्र सौंपकर उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति नारों और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने वयोवृद्ध नागरिक के सम्मान को प्रेरणादायी बताया और इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर ग्राम कचहरी सचिव सोनी प्रियंका, न्याय मित्र प्रेमलता कुमारी, पंच निरंजन पंडित, दीपनारायण ठाकुर, कैलाश साह, तस्लीम उद्दीन, मोबीना खातून सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा के संकल्प के साथ किया गया।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 16
Users Yesterday : 42