ध्वजारोहण, तिरंगा रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बच्चों ने देशभक्ति का दिया संदेश

खगड़िया — जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय शिक्षक सिद्धार्थ कुमार की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इंकलाब जिंदाबाद के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अरविंद कुमार राणा उर्फ राणा यादव ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अनुष्का कुमारी, पल्लवी कुमारी एवं वंदना भारती ने राष्ट्रीय गीत और झंडा गीत प्रस्तुत किया, वहीं विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय से एक तिरंगा रैली भी निकाली गई, जो बुद्धनगर भरतखण्ड, गोगरी-जमालपुर, नारायणपुर मार्ग एवं आसपास की गलियों से होकर गुजरी। रैली में बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए।
अपने संबोधन में वरीय शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने कहा कि भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर थे और इसे बनाने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे। उन्होंने बच्चों को संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी तथा राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और देशभक्तों के जीवन से अवगत कराया। साथ ही देश की एकता, अखंडता, भाईचारे, स्वच्छता, अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
शिक्षक निरंजन कुमार एवं रामविनोद साह ने कहा कि एक अच्छे नागरिक के रूप में अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना आवश्यक है। वहीं अरविंद कुमार राणा ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को भारत एक संपूर्ण गणराज्य बना और संविधान ने नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार चुनने का अधिकार दिया।
कार्यक्रम के दौरान अरविंद कुमार राणा, रोहित कुमार दास एवं बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच जलेबी का वितरण किया गया।
मौके पर वरीय शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, निरंजन कुमार, रामविनोद साह, रामलाल पंडित, मीनाक्षी कुमारी, अरविंद कुमार राणा, रोहित कुमार दास, भोला शर्मा, उत्कर्ष कुमार, गिरजानंद दास, चंद्रशेखर दास, रणजीत दास, प्रीतम दास, शंकर साह सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45