पटना सिविल कोर्ट की अनुमति के बाद बजट सत्र के दौरान हुआ शपथ ग्रहण, बेऊर जेल लौटेंगे विधायक
पटना — बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक ने मंगलवार को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने आसन के पास जाकर , विधानसभा अध्यक्ष से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।
बताया गया कि पटना सिविल कोर्ट ने सोमवार को अनंत सिंह को शपथ लेने की अनुमति दी थी, जिसके बाद उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हुआ। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से वे में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि विधायक को केवल शपथ लेने के उद्देश्य से ही विधानसभा आने की अनुमति दी गई है। उन्हें सदन की अन्य किसी गतिविधि में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे पुनः न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल लौटेंगे।
उल्लेखनीय है कि अनंत सिंह का शपथ ग्रहण के बजट सत्र के दौरान हुआ, जिसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 13
Users Yesterday : 13