पाकिस्तान का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण, खिलाड़ियों की राय सामने आनी चाहिए: कपिल देव

भारत–पाक मैच नहीं होने से दर्शकों और क्रिकेट दोनों को नुकसान, युवाओं का भविष्य खतरे में

दिल्ली — भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान ने पाकिस्तान द्वारा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच से दूरी बनाने के फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि अगर यह फैसला खिलाड़ियों की राय के बिना लिया जा रहा है, तो खिलाड़ियों को खुलकर सामने आना चाहिए।

पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को प्रस्तावित भारत–पाकिस्तान मुकाबले को लेकर संकेत दिया है कि टीम टूर्नामेंट खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मैदान में नहीं उतरेगी। इस फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में नई बहस छिड़ गई है।

कपिल देव की दो टूक राय

एक चैनल से बातचीत में कपिल देव ने कहा कि अगर बोर्ड या सरकार के दबाव में ऐसा निर्णय लिया जा रहा है, तो इसका असर देश की क्रिकेट साख पर पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के फैसले पाकिस्तान क्रिकेट को लंबे समय में कमजोर कर सकते हैं

युवा खिलाड़ियों के भविष्य पर खतरा

कपिल देव ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान ने हाल के वर्षों में कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को दुनिया के सामने पेश किया है, लेकिन अगर उन्हें विश्व कप जैसे बड़े मंच पर खेलने का मौका नहीं मिलेगा, तो इससे उनके करियर और अनुभव पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एक पूरी पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय अनुभव से वंचित करना किसी भी तरह से सही नहीं है

दर्शकों और क्रिकेट को नुकसान

पूर्व कप्तान के मुताबिक, भारत–पाकिस्तान जैसा हाई-वोल्टेज मुकाबला नहीं होने से दर्शकों में निराशा फैलेगी और क्रिकेट को भी नुकसान पहुंचेगा। लंबे समय में इसका खामियाजा पाकिस्तान को ही भुगतना पड़ेगा, जबकि अन्य टीमें आगे बढ़ती रहेंगी।

आईसीसी को नहीं दी गई आधिकारिक सूचना

अब तक (PCB) ने इस फैसले को लेकर (ICC) को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है। ऐसे में टी20 विश्व कप से पहले यह विवाद और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078388
Users Today : 12
Users Yesterday : 13