ग्रामीण विकास, युवा, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर फोकस को बताया ऐतिहासिक कदम
गया जी — बेलागंज की विधायक ने राज्य बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में ग्रामीण विकास, युवाओं की बेहतरी, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जो राज्य के समग्र विकास के लिए बेहद सकारात्मक है।
विधायक मनोरमा देवी ने कहा कि बजट के प्रावधानों से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, तथा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के लिए नए आर्थिक अवसर सृजित होंगे, जिससे महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा और बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 4
Users Yesterday : 20