फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण, परबत्ता प्रखंड की पंचायतों में 11 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

किसानों से रजिस्ट्री कराने की अपील

खगड़िया — जिले के परबत्ता प्रखंड की सभी पंचायतों में सशक्त एवं समृद्ध किसान बिहार की पहचान कार्यक्रम के तहत फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, ने विभिन्न पंचायतों में संचालित फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का निरीक्षण किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह अभियान 6 फरवरी से 11 फरवरी तक विस्तारित किया गया है। अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां प्रतिदिन पंचायत भवन में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

निरीक्षण के क्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने सौढ उत्तरी पंचायत स्थित विवाह भवन, केरिया, तेहाय, सौढ दक्षिणी पंचायत भवन, वंदेहरा, जोरावरपुर, खजरैठा, सलारपुर सहित दर्जनों पंचायतों में चल रहे शिविरों का जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते अपनी रजिस्ट्री और ई-केवाईसी अवश्य करा लें।

सौढ उत्तरी पंचायत के विवाह भवन में उन्होंने बीएलओ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार से फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि किसानों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने पंचायत के किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक या हल्का कर्मचारी से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री आईडी कार्ड बनवाएं। इसके लिए भूमि से संबंधित दस्तावेज, ऑनलाइन जमाबंदी रसीद, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य हैं।

निरीक्षण के दौरान राजस्व कर्मचारी अजय कुमार, कृषि सलाहकार सुनील कुमार व बैकुंठ कुमार, कार्यपालक सहायक विनोद कुमार, बीएलओ शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, मोहम्मद शमशुल हक, राजेश मंडल सहित बड़ी संख्या में विभागीय कर्मी और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080230
Users Today : 25
Users Yesterday : 45