भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलेरेंस: बिहार के तीन जिलों में खुलेंगे निगरानी थाना

पूर्णिया, अररिया और कटिहार में होगी शुरुआत, घूसखोरों के खिलाफ तेज होगी कार्रवाई

पटना — बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राज्य सरकार ने जीरो टॉलेरेंस नीति के तहत बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बिहार के तीन जिलों—पूर्णिया, अररिया और कटिहार में जल्द ही निगरानी थाना खोले जाएंगे। यह जानकारी निगरानी विभाग के अपर मुख्य सचिव ने दी।

अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। बढ़ते मामलों और जनता के विश्वास को देखते हुए निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और मामलों की संख्या को देखते हुए न्यायालयों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

निगरानी विभाग पर बढ़ा जनता का भरोसा

एक वर्कशॉप के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के लागू होने से यह उम्मीद है कि तीन वर्षों के भीतर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है और विभाग अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जिससे लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।

दर्ज मामलों का होगा तेज निपटारा

अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि मामलों की संख्या बढ़ने का मुख्य कारण जन-जागरूकता है। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जा रही है। निगरानी थानों में दर्ज होने वाले सभी मामलों का स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि घूसखोरों को समय रहते सजा मिल सके।

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आम जनता को पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन का लाभ मिलेगा।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, पटना 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082714
Users Today : 21
Users Yesterday : 26