मधेपुरा। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत साहूगढ़ पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कारू टोला में शनिवार को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) खाने के बाद कई बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में बीमार बच्चों को इलाज के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां सभी का उपचार शुरू किया गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई और बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।
इस मामले में , जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि लगभग 40 बच्चों के बीमार होने की सूचना प्राप्त हुई है। सभी बच्चों का समुचित इलाज किया जा रहा है और फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है।
उन्होंने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और यदि भोजन की गुणवत्ता या व्यवस्था में कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्चों की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।
घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है, जबकि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, मधेपुरा
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 21
Users Yesterday : 26