शांति, सद्भाव और सेवा के संदेश के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई गरिमा
दैनिक बिहार पत्रिका, गया। रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी, डिस्ट्रिक्ट 3250 की ओर से जिला शांति संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया, जिसमें रोटेरियन सदस्यों के साथ-साथ गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में शांति, सद्भाव और सेवा की भावना को सशक्त करना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद अतिथियों का सम्मान और पारंपरिक दीप प्रज्वलन किया गया। स्कूली छात्रों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं भिक्षु समूह द्वारा शांति मंत्रोच्चार से वातावरण आध्यात्मिक बना। विद्यार्थियों के कथक नृत्य ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
सम्मेलन अध्यक्ष पीपी रोटेरियन डॉ. सी.एल. नारायण ने स्वागत भाषण में समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नोमिनी डॉ. अजय कुमार ने अपने प्रेरक संदेश में रोटरी की वैश्विक सेवा भावना और मानवता के लिए किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया, इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। रोटेरियन प्रीति सैनी ने शांति और सामाजिक समरसता पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में फादर उज्जवल, रोटेरियन दीपक चड्ढा और असिस्टेंट गवर्नर ने भी अपने संबोधन में एकता, करुणा और सामुदायिक सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन नम्रता ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब ऑफ गया सिटी के प्रयासों की सराहना करते हुए शांति स्थापना के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। इस अवसर पर क्लब की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
इस दौरान रोटरी फाउंडेशन में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पॉल हैरिस फेलोज़ (PHF) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन रोटेरियन कंचन वर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन भी उन्होंने ही दिया। इसके बाद सचिवीय घोषणाएं और फेलोशिप सत्र आयोजित हुआ।
संगोष्ठी में रोटेरियन अध्यक्ष आरटीएन कुमुद कुमार वर्मा, आरटीएन राजकुमार दुबे, आरटीएन डॉ. एन. राय, आरटीएन डॉ. रतन कुमार, विपेंद्र अग्रवाल, कृष्णा कुमार, आरटीएन पीपी चक्यियर, अरविंद कुमार सिन्हा, दीपक चड्ढा, आरटीएन कंटेश सिन्हा, किशोर शर्मा, संजय पाल, आरटीएन सोमेंद्र अग्रवाल, आरटीएन किरण प्रकाश, आरटीएन एम.एन. अंजुम सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन और अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से रोटरी की शांति, सेवा और सामाजिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता और अधिक मजबूत हुई।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 10
Users Yesterday : 26