आशीर्वाद यात्रा में भुवनेश्वर पहुंचे सरपंच नूर आलम का हुआ भव्य स्वागत

प्रवासी मजदूरों ने फूल-माला व अंगवस्त्र देकर जताया समर्थन, 2026 में दोबारा दावेदारी का भरोसा

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम के भुवनेश्वर पहुंचने पर वहां रहकर मजदूरी करने वाले ग्रामीण समर्थकों ने रविवार को उनका जोरदार स्वागत किया। सात दिवसीय ‘आशीर्वाद यात्रा’ के क्रम में भुवनेश्वर पहुंचे सरपंच को फूल-मालाओं, शॉल और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव के अलावा गौरैया बथान एवं बेलदौर प्रखंड के चोढ़ली गांव से जुड़े मजदूरों ने भी इस स्वागत समारोह में भाग लिया। मजदूर संघ के सरदार हसनैन ने सरपंच नूर आलम को अंगवस्त्र और शील्ड देकर सम्मानित किया तथा वर्ष 2026 में सरपंच पद के लिए उनकी पुनः दावेदारी का समर्थन करने का भरोसा दिलाया।

भव्य स्वागत से अभिभूत सरपंच नूर आलम ने उपस्थित समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे ग्रामीणों के विश्वास पर खरा उतरने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के विकास और प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए वे हर स्तर पर संघर्ष करेंगे और सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर प्रेमलाल शेखर, नदीम आलम, फैजान आलम, आदिल, संजय शेखर सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में उत्साह और एकजुटता का माहौल देखने को मिला।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, खगड़िया 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080708
Users Today : 0
Users Yesterday : 199