कड़ी सुरक्षा के बीच सुपौल में मैट्रिक परीक्षा का आगाज, पहले दिन रहा शांतिपूर्ण माहौल

अपर समाहर्ता ने किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा पर दिया विशेष जोर

सुपौल। जिले में मैट्रिक परीक्षा 2026 के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर पहले दिन जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जिलाधिकारी सावन कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

इसी क्रम में अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन ने राजकीयकृत बबुजन विशेश्वर बालिका उच्च माध्यमिक (+2) विद्यालय, सुपौल तथा सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुपौल में आयोजित मैट्रिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की उपस्थिति, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण, वीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, स्वच्छता, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सहित विधि-व्यवस्था की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।

अपर समाहर्ता ने केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कदाचारमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान दोनों परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संचालित होती नजर आई। प्रशासन ने दोहराया कि निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट: पप्पू आलम, दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083013
Users Today : 35
Users Yesterday : 91