नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मार्करम एंड कंपनी का जलवा, 111 रन पर सिमटी टीम इंडिया
अहमदाबाद। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा। में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। शुरुआत भले ही खराब रही और क्विंटन डी कॉक (6) व कप्तान एडन मार्करम (4) जल्दी आउट हो गए, लेकिन डेविड मिलर (63) और डेवाल्ड ब्रेवीस (45) ने चौथे विकेट के लिए 97 रन की अहम साझेदारी कर पारी संभाली। अंत में ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 रनों की तेज पारी खेल टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह और रिंकू सिंह खाता भी नहीं खोल सके। शिवम दुबे ने 42 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाए। सूर्यकुमार यादव (18), हार्दिक पांड्या (18), वॉशिंगटन सुंदर (11) और अभिषेक शर्मा (15) छोटी पारियां ही खेल सके। पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन ने चार विकेट झटके, जबकि केशव महाराज ने तीन विकेट लिए। कोर्बिन बॉश और एडन मार्करम को एक-एक सफलता मिली।
इस हार के साथ ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को सुपर-8 चरण में पहली बार शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।
रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com









Users Today : 12
Users Yesterday : 26